बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे वे का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कसा शायराना तंज, कहा- कारवां ठहर गया, वो सरकारें तोड़ते रहे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक और वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुये सूबे की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आई दरार का वीडियो शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि ये हैं भाजपा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक और वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुये सूबे की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आई दरार का वीडियो शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि ये हैं भाजपा के तथाकथित नवीनतम विकास के नवीनतम खंडहर! बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ये जो दरार है दरअसल ये भाजपा का भ्रष्टाचार है। जनता को नफरत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा। कारवाँ ठहर गया… वो सरकारें तोड़ते रहे…।

बता दें कि इससे पहले भी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीते गुरुवार को ट्विटर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की टूटी सड़क का वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार में हुए काम की असलियत दिखाई थी। उन्होंने लिखा था कि ये है ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना। उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए। अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना।

आपको बता दें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 16 जुलाई को उद्घाटन किया था। वायरल हो रहे वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि पहली बारिश में ही एक्सप्रेसवे की परत खुल गई है और जगह-जगह दो से तीन फुट तक के गड्ढे बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, दिल्ली से चित्रकूट 630 KM की दूरी सिर्फ 6 घंटे में

संबंधित समाचार