अयोध्या: सर्पदंश से दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। हैरिंग्टनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पलिया लोहानी पूरे पिडोरा गांव में शंभूनाथ यादव पुत्र माता फेर (48) की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों के …

अयोध्या। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। हैरिंग्टनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पलिया लोहानी पूरे पिडोरा गांव में शंभूनाथ यादव पुत्र माता फेर (48) की सांप के काटने से मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक शम्भूनाथ ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था, तभी ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट के नीचे बैठा सांप शंभूनाथ को डंस लिया। हैरिंग्टनगंज पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ ग्राम सिंधौरा के भाऊपुर में 24 वर्षीय युवक की सांप काटने से मौत हो गई है।

भाऊपुर निवासी अनिल तिवारी उर्फ राजू का 26 साल का बेटा राहुल जानवरों के लिए बुधवार को चरी काटने गया था। चरी काटने के बाद बोझ बना रहा था। उसी में बैठे विषैले जानवर ने काट लिया, जिसको तत्काल लेकर गहनागन पहुंचे। वहां पर हालत खराब देखकर जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल में हालत में कोई सुधार न देखकर दर्शननगर हास्पिटल भेजा गया। वहां पर डाक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया। जहां पर शुक्रवार की सुबह राहुल की मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

पढ़ें-अयोध्या: सर्पदंश से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

संबंधित समाचार