अमेरिका में चलती ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
वाशिंगटन। अमेरिका के बोस्टन में चलती ट्रेन में आग लग गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन मिस्टिक नदी पर बने पुल को पार कर रही थी। आग की लपटों में घिरे यात्री अपनी-अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। एक ने तो नदी में छलांग लगा दी। हादसे के वक्त ट्रेन …
वाशिंगटन। अमेरिका के बोस्टन में चलती ट्रेन में आग लग गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन मिस्टिक नदी पर बने पुल को पार कर रही थी। आग की लपटों में घिरे यात्री अपनी-अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। एक ने तो नदी में छलांग लगा दी। हादसे के वक्त ट्रेन में लगभग 200 लोग सवार थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन के डिब्बे धू-धू कर जलते हुए नजर आ रहे हैं।
Wild video from inside the Orange Line train that filled with smoke this morning (shared with #WBZ by Jennifer Thomson-Sullivan). pic.twitter.com/OjrpE30T1B
— Liam Martin (@LiamWBZ) July 21, 2022
यात्री ने बताया कि जब हमें पता चला कि ट्रेन आग लग गई है। तब ट्रेन के दरवाजे बंद थे। लोग जान बचाने के लिए इमरजेंसी विंडो से बाहर निकल रहे थे। कुछ लोग तो नदी में ही कूद गए। थोड़ी ही देर में जलने की तेज बदबू आने लगी। फिर कुछ पल के लिए आंखों के आगे धुंआ नजर आने लगा। इसके बाद कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी जिससे हम सब बुरी तरह डर गए। मैंने ट्रेन में आग की लपटें देखीं। मुझे लगा कि हम वहां फंसकर मरने वाले हैं। ये बहुत भयानक था।

मैसाचुसेट्स बे ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के मैनेजर स्टीव पोफ्तक ने कहा- आशंका है कि ट्रेन के नीचे मेटल शीट के बिजली के संपर्क में आने से यह आग लगी। हादसे के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद ट्रेन को जांच के लिए रेलयार्ड लाया गया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें:- रूस ने यूनान, डेनमार्क समेत पांच देशों को किया ‘गैर-मित्र’ की सूची में शामिल
