बिजनौर: अलमारी के ताले तोड़कर छह लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। व्यापारी की सब्जी मंडी में स्थित आढ़त से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर जब व्यापारी अपनी आढ़त पर पहुंचा तो वहां रखी अलमारी के ताले टूटे हुए देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। सूचना के बाद मौके …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। व्यापारी की सब्जी मंडी में स्थित आढ़त से अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर जब व्यापारी अपनी आढ़त पर पहुंचा तो वहां रखी अलमारी के ताले टूटे हुए देखकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी मोइनुद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद शुक्रवार की सुबह जैसे ही नजीबाबाद कोटद्वार रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। मोइनुद्दीन ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह दुकान नंबर 9 बी नवीन मंडी स्थल नजीबाबाद का स्वामी है, उसकी दुकान की चाबी नौकर सुरेंद्र कुमार व दूसरी चाबी खुद मेरे पास रहती है।

जैसे ही वह सुबह सवेरे दुकान पर पहुंचा तो नौकर सुरेंद्र सिंह ने बताया की दुकान के ताले खुले हुए थे तथा अंदर रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जिसमें प्रार्थी के किसानों के लेनदेन के लिए रखे छ: लाख रुपये गायब हैं। प्रार्थी ने अपने नौकर सुरेंद्र सिंह व आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इस मामले में जाब्तागंज चौकी इंचार्ज संदीप मलिक का कहना है की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद पुलिस दुकान में काम करने वाले नौकरों से पूछताछ कर रही है। मंडी समिति में चोरी की घटना के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कैमरे का डीवीआर भी ले गए चोर
मंडी समिति में दुकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए ताकि उनकी तस्वीर कैमरे में कैद ना हो सके।

व्यापारियों ने खराब लाइट का मुद्दा उठाया
कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी व्यापार कमेटी के बैनर तले व्यापारियों ने मंडी के सचिव कुलदीप सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए मंडी परिसर की लाइट खराब होने से चोर फायदा उठा रहे हैं। जिस कारण मंडी में अंधेरा होने के कारण आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की तस्वीर साफ नही आ रही है। व्यापारियों ने मंडी की खराब लाइट और पानी हेतु नलों को ठीक कराते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की है। सचिव कुलदीप सैनी ने दो दिन के अंदर खराब लाइटों को ठीक कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अध्यक्ष हाशिम अहमद, वसीम अहमद, महबूब एडवोकेट, शहंशाह आलम, अयाज आलम आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: धमकी भरे पत्र डालने की जांच को पहुंचा एंटी टेररिस्ट स्क्वाड

संबंधित समाचार