रामपुर: दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम और अब्दुल्ला कोर्ट में पेश, पासपोर्ट अधिकारी की हुई गवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रहीं है। शुक्रवार को इस मामले में तारीख थी। जिसमे आजम खां और अब्दुल्ला दोनों पेश हुए।पासपोर्ट अधिकारी नसीम अहमद की गवाही हुई, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होना है। अब्दुल्ला …

रामपुर, अमृत विचार। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रहीं है। शुक्रवार को इस मामले में तारीख थी। जिसमे आजम खां और अब्दुल्ला दोनों पेश हुए।पासपोर्ट अधिकारी नसीम अहमद की गवाही हुई, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होना है।

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां पूर्व विधायक डा.तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इन मामलों में तीनों की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।

शुक्रवार को इस मामले में आजम खां और स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए। पासपोर्ट अधिकारी नसीम अहमद भी आए। जिसकी गवाही हुई,लेकिन पूरी नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम आए थे, पासपोर्ट अधिकारी से गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 26 जुलाई को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: आजम खां पर चल रहे सात मुकदमों में आरोप तय, एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहीं सुनवाई

संबंधित समाचार