शाहजहांपुर: पूर्व जिला पंचायत को धमकी, एसओजी समेत तीन टीमें जांच में जुटीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले की तलाश में एसओजी सहित तीन टीमें जुटी हैं। इधर, शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर समर्थकों का तांता लगा। हर कोई उनसे जानकारी कर रहा था। उधर, जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है। …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले की तलाश में एसओजी सहित तीन टीमें जुटी हैं। इधर, शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर समर्थकों का तांता लगा। हर कोई उनसे जानकारी कर रहा था। उधर, जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई है। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस कर लिया है। पुलिस टीमें अभियुक्त की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि घटना का शीघ्र खुलासा हो जाएगा।

बता दें कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर कॉलोनी निवासी सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने थाना सदर बाजार में देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 जुलाई से उसे लगातार एक फोन नंबर से धमकी मिल रही है। 22 जुलाई को दोपहर फोन आया कि उसे दस लाख रुपये चाहिए। रुपये की व्यवस्था करके आरोपी के खाते में नहीं डाले तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। उसने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से कहा था कि रुपये की व्यवस्था हो जाए तो फोन कर देना।

आरोपी ने उन्हें और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने कहा कि तिहाड़ जेल से नीरज भवानी बोल रहा हूं। इतना कहकर फोन काट दिया। तहरीर मिलने के बाद एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया है।

उधर धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को जिस नंबर से धमकी दी गयी है। पुलिस ने नंबर ट्रैस कर लिया है। लेकिन पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में उसकी तलाश में जुटी हुई है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तीन टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने दावा किया है कि घटना का शीघ्र खुलासा होगा।

संबंधित समाचार