लखनऊ: महज दस साल की उम्र में जैनब किया गजब का कारनामा, लोगों में हो रही जमकर तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महज दस साल की उम्र में जैनब खान ने गजब का कारनामा कर दिखाया है। सहारा ग्लोबल एकेडमी में फोर्थ क्लास में पढ़ने वाली जैनब ने सिर्फ तीन महीने में कुरान मुकम्मल कर लिया। अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करने वाली जैनब के लिए अरबी भाषा में कुरान की पढ़ाई आसान नहीं थी लेकिन जब …

लखनऊ। महज दस साल की उम्र में जैनब खान ने गजब का कारनामा कर दिखाया है। सहारा ग्लोबल एकेडमी में फोर्थ क्लास में पढ़ने वाली जैनब ने सिर्फ तीन महीने में कुरान मुकम्मल कर लिया। अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करने वाली जैनब के लिए अरबी भाषा में कुरान की पढ़ाई आसान नहीं थी लेकिन जब उसने कुरान से दिल लगाया तो सिर्फ तीन महीने में कुरान मुकम्मल कर डाला। इतना ही नहीं अगले पांच महीने में वह सात बार कुरान कम्प्लीट कर चुकी है।

जैनब पढ़ाई में भी बहुत तेज है। वह हमेशा स्कूल में अव्वल आती है। वह एक अच्छी पेंटर है। वह म्यूजिक के तमाम इंस्ट्रूमेंट बजा लेती है। संगीत में उसकी खास दिलचस्पी है। जैनब की मां डॉ. शहनाज खान भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षिका हैं। नाना तजम्मुल खान सितार वादक थे। तजम्मुल खान भातखंडे संगीत संस्थान में प्रिंसपल रहे हैं। सितारवादन की मसीतखानी विधा की वह आखरी कड़ी थे।

संगीत के शानदार घराने से ताल्लुक रखने वाली जैनब अपनी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न विधाओं में हाथ आजमाती रहती है। पिछले दिनों एफएम रेडियो ने हुनरबाज नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। लखनऊ के तमाम स्कूलों ने इसमें भागीदारी की थी। जैनब ने इस प्रतियोगिता में भी पहला पुरस्कार जीता था।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा ने किए बाबा गोरखनाथ के दर्शन, सीएम योगी की तारीफ में कही यह बात

संबंधित समाचार