लखनऊ :लुलु मॉल प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों के बेल बांड जारी, रिहा
लखनऊ । सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईपर मॉल लुलु में गत दिनों नमाज अदा करने, सुंदरकांड पाठ करने और विरोध-प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किये गये 24 आरोपियों को रिहाई के लिए बेल बांड कोर्ट में जमा कर दिये गये हैं। फिलहाल सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सह कार्यपालक मजिस्ट्रेट के कार्यालय से …
लखनऊ । सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईपर मॉल लुलु में गत दिनों नमाज अदा करने, सुंदरकांड पाठ करने और विरोध-प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किये गये 24 आरोपियों को रिहाई के लिए बेल बांड कोर्ट में जमा कर दिये गये हैं। फिलहाल सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सह कार्यपालक मजिस्ट्रेट के कार्यालय से दो आरोपियों की रिहाई के लिए जिला कारागार अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। आरोपियों में गोसाईगंज के सिठौली गांव के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता (19) और बलरामपुर जिले के पेचपड़वा गांव निवासी अक्षर शास्त्री (21) शामिल हैं।
मामले की जानकारी देते हुए सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि शहर में धारा-144 लागू होने के बावजूद गत 16 जुलाई को लुलु मॉल में नमाज अदा करने और विरोध-प्रदर्शन करने के मामले में कई लोगों को धारा-151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किये गये सभी 24 आरोपियों के बेल बांड जमा कराये जा चुके हैं। अगर इनके खिलाफ कोई और पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं हुआ तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।
हाईकोर्ट खंडपीठ में हुई सुनवाई
ज्ञात हो कि गत 12 जुलाई को नवनिर्मित लुलु मॉल कुछ युवकों के नमाज अदा करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद विभिन्न हिन्दू संगठनों ने मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्रयास किया था। पुलिस के द्वारा रोके जाने पर विरोध-प्रदर्शन भी किया गया था। धारा-144 का उल्लंघन करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी थी। मामले की सुनवाई के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से सभी आरोपियों को रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
यह भी पढ़ें– लुलु मॉल के बाद अब प्रयागराज रेलवे स्टेशन में अदा की गई नमाज, जानें पूरा मामला
