मुरादाबाद के मरीज की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की खबर से खलबली मच गई है। दिल्ली के गंगाराम हास्पिटल में भर्ती मरीज में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति का श्रीसाईं …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की खबर से खलबली मच गई है। दिल्ली के गंगाराम हास्पिटल में भर्ती मरीज में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
सिविल लाइंस क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति का श्रीसाईं अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिवार वाले मरीज को लेकर दिल्ली के गंगाराम हास्पिटल पहुंचे। जहां जांच के बाद मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज पहले कोविड संक्रमित भी हुए थे। स्वाइन फ्लू से मौत होने की सूचना पर उनके घर पर टीम भेजकर परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई है। फिलहाल किसी अन्य में ऐसे कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके पहले 2017 में जिले में स्वाइन फ्लू का एक मामला मिला था।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मौसम बदलने से लोग हो रहे वायरल इंफेक्शन के शिकार, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
