हरदोई: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की एक कुंटल सरिया के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
हरदोई/पाली। पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र के भाहपुर गांव से चोरी के माल सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस …
हरदोई/पाली। पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र के भाहपुर गांव से चोरी के माल सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली थाने की रूपापुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र मिश्रा और उनकी टीम द्वारा थाने में दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित तीन अभियुक्तों को भाहपुर गांव से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
पेट्रोल पंप के निकट मकान बन रहा है
थाना क्षेत्र के रहतौरा गांव निवासी प्रमोद पुत्र रामफेरे ने बृहस्पतिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि पाली रुपापुर मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के निकट उसका मकान बन रहा है जहां उसने मौरंग, गिट्टी सरिया समेत निर्माण सामग्री को को डाल रखा है। जहां से अरविंद पुत्र रामस्वरूप, रवेद्र पुत्र सुरेंद्र निवासीगण ग्राम रहतौरा, अतीश सूत्र सूबेदार निवासी ग्राम भाहपुर थाना पाली रोहे की सरिया बजन एक कुंटल लगभग साईकिल से चुरा ले गए। प्रमोद कुमार द्वारा उपरोक्त तीनों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के चंद घण्टे बाद पुलिस ने भाहपुर गांव में अतीश के घर से चोरी की एक कुंटल लोहे की सरिया के साथ तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साईकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में रूपापुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र मिश्रा के अलावा कांस्टेबल अनुज कुमार आलोक कुमार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।
