बरेली: एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें Video
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मारपीट मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह विवाद छेड़छाड़ की घटना को लेकर शुरू हुआ। जिसमें एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए …
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मारपीट मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह विवाद छेड़छाड़ की घटना को लेकर शुरू हुआ। जिसमें एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे के साथ ही पत्थरबाजी हुई। इसमें मामूली विवाद के बाद वहां जम कर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बरेली के शाही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि थाना शाही पर वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े,जम कर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल, बरेली के शाही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की घटना@bareillypolice @ssp_bareilly pic.twitter.com/1r55bdJAfS
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 23, 2022
ये भी पढ़े – बरेली: पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, 26 दिन से था लापता, गुस्से में छोड़ा था घर
