बरेली: भाई से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बरेली, अमृत विचार। बड़े भाई के नौकरी न करने के ताने से आहत होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना सुभनागर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सुभाषनगर …
बरेली, अमृत विचार। बड़े भाई के नौकरी न करने के ताने से आहत होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना सुभनागर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ में नारकोटिक्स विभाग के दरोगा रहे स्वर्गीय डोरी लाल का परिवार रहता है। डोरीलाल के बड़े बेटे भानु प्रताप ने बताया कि उसका छोटा भाई 27 वर्षीय भूपेंद्र प्राइवेट बस पर हेल्पर का काम करता था। वह कई बार भूपेंद्र से नौकरी करने को कह चुका था, लेकिन भूपेंद्र ने कोई नौकरी नहीं की। इसी बात को लेकर आज सुबह उसने भूपेंद्र को डांट दिया। भूपेंद्र को बड़े भाई की डाट नागवार गुजरी। वह चुपचाप अपने कमरे में चला गया। वहां जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाली युवती ने जब उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी भानु प्रताप को दी। जब तक वह लोग कमरे में पहुंचे भूपेंद्र की मौत हो चुकी थी।
नहीं मिल पाई थी पिता की जगह नौकरी
भूपेंद्र के पिता डोरीलाल नारकोटिक्स विभाग बरेली में दरोगा के पद पर तैनात थे। 2008 में उनकी मौत हो गई थी। पिता की जगह भूपेंद्र ने नौकरी के लिए विभाग के काफी चक्कर लगाए, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली पाई। जिससे वे डिप्रेशन में भी रहने लगा था।
सुभाष नगर में एक युवक ने फांसी लगा ली है परिजनों ने इस मामले में किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। भाइयों में थोड़ी सी कहासुनी हो गई थी—विश्वजीत प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर थाना सुभाष नगर।
यह भी पढ़ें- बरेली: मुफ्ती-ए-आज़म की 133वीं यौमे विलादत, दरगाह आलाहजरत पर कार्यक्रम का आयोजन, बड़े आलिम रहे मौजूद
