बहराइच: अभाविप कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चला मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क में झाड़ू लगाकर चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर के पदाधिकारियों की ओर से शनिवार को कार्यकर्ता शहीद स्मारक पार्क में पहुंचे। यहां पर सभी ने चंद्रशेखर आजाद की …

बहराइच। शहर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क में झाड़ू लगाकर चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर के पदाधिकारियों की ओर से शनिवार को कार्यकर्ता शहीद स्मारक पार्क में पहुंचे। यहां पर सभी ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। जिसमें सम्पूर्ण पार्क की साफ सफाई की गई।

स्वच्छता अभियान के बाद चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बोले कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चन्द्रशेखर आजाद जी के बलिदान को सदैव याद रखेंगे। इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अंकुल राठौर , नगर मंत्री मयंक अग्रवाल , जिला सह संयोजक सार्थक टंडन , शिवम गौड़ , आयुष श्रीवास्तव , हिमांशु शर्मा , जसवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

पढ़ें-बाराबंकी: सरयू नदी का घटा जलस्तर, तेज हुई कटान

संबंधित समाचार