इटावा : विवाहिता को मौत के लिए उकसाने वाले आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार, रोज करते थे टार्चर
इटावा, अमृत विचार। दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोपित सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 20 जुलाई को नगर के गुलाबबाड़ी मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता गौरी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई थी। उसकी …
इटावा, अमृत विचार। दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोपित सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 20 जुलाई को नगर के गुलाबबाड़ी मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता गौरी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई थी। उसकी शादी ढाई वर्ष पहले अहीरटोला गुलाबबाड़ी मोहल्ला निवासी रमेश चन्द्र के पुत्र अभिषेक के साथ हुई थी।
इस मामले में बकेवर कस्बा निवासी के किदवई नगर के रहने वाले पिता सुरेश चन्द्र ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए और सोने की जंजीर की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था की इसी कारण परेशान होकर उनकी बेटी ने 20 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पीड़ित पिता ने बेटी के पति अभिषेक, सास शकुंतला देवी, ससुर रमेश और देवर आशीष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
जसवंतनगर थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पुलिस ने मृतका के पति अभिषेक व सास-ससुर शारदा देवी व रमेश को घर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को मेडिकल के बाद जेल भेजा गया। वहीं मामलें में एक आरोपी देवर आशीष फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें –हरदोई: डीएम और एसपी के पहुंचते ही थाना समाधान दिवस पर उमडे़ फरियादी, 75 लोगों की सुनी शिकायतें
