WWE के चेयरमैन Vince McMahon ने लिया संन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 77 साल के विंस मैकमैहन डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन और सीईओ थे, जिन्होंने इस रेसलिंग को मशहूर करने में एक बड़ा रोल अदा किया है। विंस मैकमैहन ने अपने बयान में कहा कि मैं 77 साल का हो …
नई दिल्ली। शनिवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 77 साल के विंस मैकमैहन डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन और सीईओ थे, जिन्होंने इस रेसलिंग को मशहूर करने में एक बड़ा रोल अदा किया है। विंस मैकमैहन ने अपने बयान में कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं और अब वक्त है कि मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई के सीईओ और चेयरमैन पद से रिटायर हो जाऊं। इतने साल तक मेरे लिए यह सफर बेहतरीन रहा, जहां ब्ल्यूडब्ल्यूई को हमने एक नए मुकाम पर पहुंचाया। मैं अपने परिवार, फैंस और सभी साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
At 77, time for me to retire.
Thank you, WWE Universe.
Then. Now. Forever. Together. #WWE #thankful— Vince McMahon (@VinceMcMahon) July 22, 2022
विंस मैकमैहन ने कहा कि फैन्स ने ब्ल्यूडब्ल्यूई को अपने घर में जगह दी, हर हफ्ते हमारे लिए वक्त निकाला जो एक बड़ी बात है। हमारी ग्लोबल ऑडियंस ने हमें काफी पसंद किया, कई देशों में हमारे सुपरस्टार्स का जलवा रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि थी।
आपको बता दें कि अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद ब्ल्यूडब्ल्यूई का चेयरमैन कौन बनेगा. सबसे पहला नाम विंस मैकमैहन की बेटी Stephanie McMahon का आता है, जो अभी कार्यकारी चेयरमैन हैं और लंबे वक्त से ब्ल्यूडब्ल्यूई का कामकाज देख रही हैं।
यो भी पढ़ें : अखबार के लेख ने बदली मुक्केबाज सागर अहलावत की जिंदगी, जानिए कैसे?
