लुलु मॉल विवाद : बिना इजाजत के नमाज अदा करने वाला पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राजधानी में दो हजार करोड़ की लगाते से बनाए एशिया के सबसे बड़े लुलु मॉल में बगैर इजाजत के नमाज अदा किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने पाचंवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने सविलांस की मदद से उसे गिरफ्त में लिया था। इस मामले पुलिस ने चार …

लखनऊ । राजधानी में दो हजार करोड़ की लगाते से बनाए एशिया के सबसे बड़े लुलु मॉल में बगैर इजाजत के नमाज अदा किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने पाचंवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने सविलांस की मदद से उसे गिरफ्त में लिया था। इस मामले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

बता दें कि लुलु मॉल में बैगर इजाजत के नमाज अदा किए जाने के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लुकमान और मोहम्मद नोमान को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बीते 10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारोबारी युसूफ अली की कंपनी के द्वारा बनाए गए लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। 12 जुलाई को मॉल परिसर में बैगर इजाजत के कुछ लोगों द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने लगा था।

इसके बाद हिंदू संगठनों ने लुलु मॉल में नमाज अदा किए जाने वाले वीडियो को मुद्दा बना लिया था। इस मुद्दे ने पुलिस प्रशासन की नींद हराम कर दी। इसके बाद मॉल प्रबंधन की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने वायरल वीडियो में लोगों की पहचान कर मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लुकमान और मोहम्मद नोमान को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानेदही पर शनिवार को सुशांतगोल्फ सिटी पुलिस ने सहादतगंज थानाक्षेत्र निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इस सम्बन्ध में मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि मजह 18 सेकेंड में नमाज अदा नहीं की जा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो में नमाज अदा करने का तरीका इस्लामिक नहीं है। असल में लुलु मॉल में नमाज अदा करने वालों ने सही दिशा में नमाज अदा नहीं की है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि लुलु मॉल को कोई भी राजनीति न की जाए। बैहरहाल लुलु मॉल के आस-पास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि अराजकता पर शिकंजा कसा जा सके।

यह भी पढ़ें- लखनऊ :लुलु मॉल प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों के बेल बांड जारी, रिहा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज