गोरखपुर : नाबालिगों संग मिलकर चोरी करने वाला गैंग हिरासत में, कई घटनाओं को दिया है अंजाम
गोरखपुर, अमृत विचार। गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसमें नाबालिग लड़कों की सहायता से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। जनपद के थाना पिपराइच,थाना कोतवाली व थाना शाहपुर क्षेत्र मे हुई चोरी-नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के 4 चोरो व 4 बाल अपचारी को क्षेत्राधिकारी चौरी …
गोरखपुर, अमृत विचार। गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जिसमें नाबालिग लड़कों की सहायता से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। जनपद के थाना पिपराइच,थाना कोतवाली व थाना शाहपुर क्षेत्र मे हुई चोरी-नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के 4 चोरो व 4 बाल अपचारी को क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में पिपराइच थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मय टीम व थाना शाहपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशान देही पर चोरी का काफी माल बरामद किया है।
आज एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि इन लोगो द्वारा सर्वप्रथम उन घरो की रेकी की जाती थी। जिसमें ताला बन्द हो और साथ ही साथ उस घर में कोई व्यक्ति निवास ना कर रहा हो।
चोरी के दौरान नाबालिग सदस्य घर के आस-पास निगरानी करते थे। सभी अपराधियों ने अपना जुर्म क़ुबूल किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कामदेव सिंह पुत्र स्व रामकिशुन सिंह निवासी व्यासनगर वधिक टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर, सूरज पाण्डेय उर्फ कल्लू पुत्र सुनील पाण्डेय निवासी अमीना नगर कालोनी पादरी बाजार थाना शाहपुर, रवि कुमार पुत्र इन्द्रकेश निवासी ग्राम हुलिया परतावल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशी नगर ,विपिन कुमार पुत्र व्यासमुनि निवासी परतावल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें –बरेली: भाई से कहासुनी के बाद युवक ने दी जान, पहले से डिप्रेशन में था मृतक
