लखनऊ : बार में बवाल करने वाली लड़कियों पर मुकदमा दर्ज…गिरफ्तारी के बाद लगी गिड़गिड़ाने…जानें क्या है मामला
लखनऊ । देर रात सोशल मीडिया प्लेफार्म पर दो युवतियों के हाईवोल्टेज ड्रामा वायरल के बाद विभूतिखंड पुलिस ने आखिरकार उन्हें ट्रेस कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। पकड़ने जाने के बाद युवतियां जेल जाने से घबराने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों के …
लखनऊ । देर रात सोशल मीडिया प्लेफार्म पर दो युवतियों के हाईवोल्टेज ड्रामा वायरल के बाद विभूतिखंड पुलिस ने आखिरकार उन्हें ट्रेस कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। पकड़ने जाने के बाद युवतियां जेल जाने से घबराने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाती हुई दिखाई पड़ी।
बता दें कि गुरुवार की देर रात विभूतिखंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के अनप्लग्ड बार के बाहर नशे में धुत दो लड़कियां आपस में मारपीट लगीं। इस पर दोनों को अलग करने पहुंचे एक लड़के पर लड़कियों ने गुस्सा फोड़ दिया था। वीडियो में लड़कियो युवक पर गमले से हमला करती दिखाई पड़ी। उनको लड़ता देख बार के बाउंसर भी बेबस हो गए थे। इसी बीच मौजूद लोगों ने मारपीट की वीडियो क्लिप बना ली और अगले दिन उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। शुक्रवार की देर रात यह वीडियो ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टग्राम समेत व्हाट्सग्रुप पर वायरल हो गया।
इसके बाद यह मामला तुल पकड़ने लगा। इस पर यूर्जस के तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। इस वीडियो के सम्बन्ध में विभूतिखंड पुलिस का कहना है कि एक्स गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़के की पिटाई हुई है। विभूतिखंड थाना प्रभारी डॉ. आशीष कुमार मिश्र का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये वीडियो गुरुवार देर रात का है। अनप्लग्ड बार के बाहर हुई इस मारपीट की किसी ने शिकायत नहीं की है।
इसके बाद विभूतिखंड पुलिस ने वायरल वीडियो में लड़कियों की पहचान करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने लड़कियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इस सम्बन्ध में डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह का कहना है कि पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए लड़कियों की पहचान की गई। लड़कियों को ट्रेस करने लिए बार में लगे सीसीटीवी फुटजे की मदद ली गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी की तहरीर पर लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : एक्स गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को बार के बाहर बाल नोच कर पीटा…पढ़ें पूरा मामला
