बरेली के मयंक वर्मा आईकॉनिक शक्ति अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे, मुंबई में जमा रहे एक्टिंग की धाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन के डिप्टी एसएस मुकेश वर्मा के बेटे और मुंबई में अपनी एक्टिंग की धाक जमा चुके मयंक वर्मा को आईकॉनिक शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आईकॉनिक शक्ति मैगजीन की तरफ से यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। मयंक ने बताया कि अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 24 जुलाई …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन के डिप्टी एसएस मुकेश वर्मा के बेटे और मुंबई में अपनी एक्टिंग की धाक जमा चुके मयंक वर्मा को आईकॉनिक शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आईकॉनिक शक्ति मैगजीन की तरफ से यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है।

मयंक ने बताया कि अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 24 जुलाई को मुंबई में होगा। बरेली के सुभाष नगर निवासी मयंक पढ़ाई के साथ-साथ लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में भी एक्टिव हैं। कई सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। वह चैनल वी के सीरियल ‘साड्डा हक’ में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल सोनी पर प्रसारित होने वाले ‘परवरिश सीजन टू’ में काम कर रहे हैं। इसके अलावा स्टार प्लस के ‘चीकू यह इश्क नचाए’ में भी काम कर रहे हैं।

आइकॉनिक शक्ति मैगजीन यूथ को प्रोत्साहित करती है। मयंक वर्मा को सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में बुलाया गया है। अवॉर्ड फंक्शन में काफी यूथ आएंगे, वो चाहे बिजनेस की फील्ड के हों या क्रिएटिव फील्ड के हों। आईकॉनिक शक्ति की तरफ से उनको सम्मानित किया जाएगा, जिसमें बरेली के बेटे मयंक वर्मा को भी अवॉर्ड फंक्शन मंत्रित किया गया है। 24 जुलाई (सोमवार) को मुंबई में यह अवॉर्ड फंक्शन होना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें : National Film Awards 2022: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात