सोचिए, तालिबान के ये नया फरमान अगर भारत में लागू हो जाए तो क्या हो …

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। भारत में अक्सर ही सरकार की आलोचना होती रहती है, चाहे सड़क हो, संसद हो या सोशल मीडिया। लेकिन, तालिबान में अगर ऐसा करते हैं तो अब सावधान हो जाएं। दरअसल, तालिबान ने एक नया फरमान जारी कर कहा है, जो कोई भी ‘इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान’ के अधिकारियों या कर्मचारियों की आलोचना करेगा, …

काबुल। भारत में अक्सर ही सरकार की आलोचना होती रहती है, चाहे सड़क हो, संसद हो या सोशल मीडिया। लेकिन, तालिबान में अगर ऐसा करते हैं तो अब सावधान हो जाएं। दरअसल, तालिबान ने एक नया फरमान जारी कर कहा है, जो कोई भी ‘इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान’ के अधिकारियों या कर्मचारियों की आलोचना करेगा, उसे सज़ा मिलेगी। चाहे ये आलोचना हावभाव से, बोलकर या किसी और तरीके से की गई हो। तालिबानी नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने कहा कि ऐसी आलोचनाएं ‘नेगेटिव प्रोपेगैंडा’ होती हैं जो दुश्मन को मदद पहुंचाती हैं।

तालिबान ने कहा है कि बिना किसी प्रामाणिकता के ‘इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान’ के विद्वानों और लोक सेवकों की आलोचना करने वालों को दंडित करेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कथित तौर पर अपने नेता मुल्ला हेबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा दिए गए निर्देशों के नए सेट को प्रकाशित भी किया है। जबीउल्लाह ने इन दिशानिर्देशों को लोगों और मीडिया के लिए एक तरह की शरिया जिम्मेदारी बताया है।

तालिबान ने अपने दिशानिर्देश में कहा है कि अफगानिस्तान में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अनावश्यक आरोपों और झूठी आलोचना करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। दरअसल, सुन्नी पश्तून समूह पर लंबे समय से मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का आरोप लगाया गया है और अक्सर लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों पर अपने रुख के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है। अब लगातार इस तरह की आलोचना से परेशान तालिबान ने फिर से फरमान सुना दिया है।

मानवाधिकार संगठनों और मीडिया की कई रिपोर्टों से पता चलता है कि तालिबान ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार, कैद और प्रताड़ित किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखुंदजादा के नए निर्देशों के तहत, ऐसे कार्यों को नकारात्मक प्रचार के रूप में समझा जाता है जो अनजाने में दुश्मनों की मदद करता है।

ये भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भारतीय रेलवे ने आपको अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी दी है

संबंधित समाचार