लखनऊ : कोरियर में भेजा जिंदा कारतूस…सर्राफ से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, मर्डर की धमकी
लखनऊ । राजधानी के एक कारोबारी से जेल की सलाखों के अंदर से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है। कोरियर में कृष्णानगर के एक ज्वैलरी शोरूम के मालिक को एक जिंदा कारतूस भेजा गया और समय से जेल में रंगदारी नहीं न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरे …
लखनऊ । राजधानी के एक कारोबारी से जेल की सलाखों के अंदर से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई है। कोरियर में कृष्णानगर के एक ज्वैलरी शोरूम के मालिक को एक जिंदा कारतूस भेजा गया और समय से जेल में रंगदारी नहीं न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरे पत्र को पढ़कर सर्राफ व उसके परिवार में दहशत मच गई। इसके बाद सर्राफ ने कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तफ्तीश में जुट गई हैं।

कृष्णानगर थानाक्षेत्र के समर विहार कॉलोनी निवासी आकाश गुप्ता की आलमबाग क्षेत्र में आरके ज्वैलर्स के नाम शोरुम है। बीते 22 जुलाई की शाम 04 बजे उनके पास एक निजी कपंनी से कोरियर आया। कोरियर खोलने पर एक जिंदा कारतूस और धमकी भरा लेटर मिला। बता दें कि जेल में बंद विजय कुमार जायसवाल के नाम से आया था।

जिसमें सर्राफ से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी भरा पत्र देखकर सर्राफ व उसका परिवार सदमें में आया। इसके बाद सर्राफ ने फौरन कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है। बता दें पुलिस ने विजय जयसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
इस सम्बन्ध में कृष्णानगर थाना प्रभारी आलोक कुमार राय ने बताया कि जब उन्होंने सर्राफ से पूछताछ की तो उसने बताया कि साल 2019 में उस पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में उसके साथी राजीव गुप्ता घायल हो गए थे। जबकि दो लोगों की हत्या हो गई थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : महिला डॉक्टर से मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी
