शाहजहांपुर में ऐतिहासिक कलश यात्रा में उमड़ीं भोले बाबा की हजारों महिला भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आदर्श दिव्यांग संस्थान के तत्वावधान में खिरनीबाग रामलीला मैदान में रविवार से शुरू होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व नगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में हजारों महिलाएं शामिल रहीं। भोले बाबा के भजनों पर थिरकतीं महिलाएं सिर पर कलश रखे भक्ति से झूम रही थीं। वहीं, कलश …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आदर्श दिव्यांग संस्थान के तत्वावधान में खिरनीबाग रामलीला मैदान में रविवार से शुरू होने वाली श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व नगर में ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में हजारों महिलाएं शामिल रहीं। भोले बाबा के भजनों पर थिरकतीं महिलाएं सिर पर कलश रखे भक्ति से झूम रही थीं। वहीं, कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण काशी की डमरू वाली समिति रही, जिसके सदस्य बड़े-बड़े डमरू बचाते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। कलश यात्रा के बाद कथा व्यास काशी के विद्वान प्रशांत प्रभु ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य पंडाल में कलश स्थापना कराई।

कथा व्यास प्रशांत प्रभु की अगुआई में निकाली गई कलश यात्रा में मुख्य आयोजक हरी शरण वाजपेयी पत्नी सीमा वाजपेयी के साथ श्री शिव महापुराण सिर पर रखकर शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भोले बाबा के भजनों पर थिरकते श्रद्धालु पूरी मस्ती में डूबे हुए थे। लाल, पीली और केसरिया पोशाक में सजीधजी हजारों महिलाएं उल्लास और उत्साह में डूबी हुई थीं। बाबा विश्वनाथ मंदिर टाउनहाल में पूजन के बाद विशाल कलश यात्रा का श्रीगणेश हुआ।

सबसे आगे कथा व्यास प्रशांत प्रभु और आयोजकों-संयोजकों की टीम केसरिया धोती-कुर्ता पहले चल रहीं थी। उनके पीछे हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर पंक्तिबद्ध पूरे अनुशासन के साथ चल रही थीं। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में डमरू वाले काशी के शिव भक्त डमरू बजाकर भोले बाबा के प्रति श्रद्धा प्रकट कर रहे थे। जो कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण भी रहा।

कड़ी सुरक्षा के बीच कलश यात्रा सदर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए खन्नौत घाट पहुंची, जहां कलश में जल भरकर पूजन किया गया। आयोजन स्थल पर कथा व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते वाटरप्रूफ विशाल पंडाल में कलश स्थापना की गई।

मुख्य संयोजक नीरज वाजपेयी ने बताया कि श्री शिव पुराण कथा 31 जुलाई तक नित्य शाम चार से रात आठ बजे तक खिरनीबाग रामलीला मैदान में होगी। पहली अगस्त को सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक तथा दो अगस्त को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। कलश यात्रा की व्यवस्था में डॉ. विजय पाठक, अशोक गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना, अरुण कुमार दीक्षित, विश्वमोहन वाजपेयी, राज कमल वाजपेयी आदि का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस का दावा, सीढ़ी गैंग के सरगना समेत सात बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार