बरेली: सुभाषनगर में 33 केवी की लाइन में फाल्ट, हजारों घरों की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज होने वाले फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। शहर के अधिकतर इलाकों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आने से रात में गर्मी …

बरेली, अमृत विचार। शहर से बिजली कटौती का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज होने वाले फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। शहर के अधिकतर इलाकों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में पूरी रात बिजली नहीं आने से रात में गर्मी में नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाली 33 केवी लाइन में कैंट क्षेत्र में फाल्ट आ गया।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब हुए फाल्ट की वजह से सदर बाजार, बीआइ बाजार, वीरांगना चौक में बिजली आपूर्ति दोपहर तक बाधित रही। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जो साढ़े चार बजे तक बाधित रही। वहीं, सुभाष नगर की 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने की वजह से दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मढ़ीनाथ, शांति विहार कालोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

इसके अलावा किला के इलाके में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं करगैना में पिछले तीन दिन से बिजली कटौती का क्रम जारी है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सब स्टेशन सनसिटी में आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से कुर्मांचलनगर के लोगों का कहना है कि हर घंटे में बिजली ट्रिप हो रही है।

अधिशासी अभियंता प्रथम का हुआ तबादला
शहरी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता प्रथम राजेश शर्मा का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय में भेजा गया है। उनकी जगह रामकृष्ण पांडे को अधिशासी अभियंता प्रथम बनाया गया है। वहीं पिछले दिनों शासन की तरफ से मुख्य अभियंता संजय जैन का तबादला लखनऊ कर दिया था। उनकी जगह आरके शर्मा को बरेली जोन का नया मुख्य अभियंता बनाया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं लिया है। ऐसे में जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: इंसीनेरेशन यूनिट से पॉलीथिन को जलाकर विश्वविद्यालय में बनेगी बायोगैस

 

संबंधित समाचार