लखनऊ : मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय, ताकि समय पर कार्य पूरे हो सकें। मुख्य सचिव शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिशन की राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। …

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय, ताकि समय पर कार्य पूरे हो सकें। मुख्य सचिव शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिशन की राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने इसके लिए सतत् अनुश्रवण व स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये। बैठक के दौरान ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने रूर्बन मिशन के कार्यक्रमों व उनकी अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 348.45 करोड़ रुपये के कार्य कराये जा चुके हैं। इस योजना को तीन फेज में लांच किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से संचालित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना की शुरुआत वर्ष 2017-2018 से की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना व आधारभूत सेवाओं में वृद्धि करना करना है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : जूते से मारने के बाद दरोगा ने दी जेल भेजने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संबंधित समाचार