यूपी: आ गई शिक्षकों के समायोजन की डेट, जल्द योगी सरकार जारी करेगी आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस टीचर्स के समायोजन को लेकर आदेश जारी होने की डेट ऐलान किया है। शिक्षकों का समायोजन आदेश 16 अगस्त को होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से समायोजन की समय-सारिणी अपर निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने शनिवार को जारी की। 25 जुलाई तक जिला …

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस टीचर्स के समायोजन को लेकर आदेश जारी होने की डेट ऐलान किया है। शिक्षकों का समायोजन आदेश 16 अगस्त को होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से समायोजन की समय-सारिणी अपर निदेशक राजकीय केके गुप्ता ने शनिवार को जारी की।

25 जुलाई तक जिला विद्यालय निरीक्षक सरप्लस शिक्षकों का चिह्नाकंन एवं स्टूडेंट संख्या के अनुपात में विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता की सूचना संबंधित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक 28 जुलाई तक उपलब्ध सूचना का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद सरप्लस शिक्षकों की सूचना समायोजन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 30 जुलाई तक प्रदर्शित की जाएगी। उसके बाद सरप्लस शिक्षकों से डेडिकेटेड ई-मेल के जरिए से पांच अगस्त तक ऑनलाइन विकल्प पत्र लिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म को संयुक्त शिक्षा निदेशक को छह अगस्त को भेजा जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक समायोजन का प्रस्ताव अपर शिक्षा निदेशक राजकीय को 10 अगस्त तक भेजेंगे और उसके बाद 16 अगस्त को समायोजन जारी हो जाएगा।

पढ़ें-अब BJP के साथ जा सकते हैं सुभासपा प्रमुख! इन फैसलों से मिल रहे संकेत

संबंधित समाचार