अमेठी: स्मृति ईरानी के कार्यक्रम से पहले लगे आपत्तिजनक पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के कार्यक्रम से पहले रात में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है , जिसमें उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का रविवार को नसीराबाद में कार्यक्रम है। यहां सीएचसी में कोविड के बूस्टर डोज …

रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के कार्यक्रम से पहले रात में आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है , जिसमें उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का रविवार को नसीराबाद में कार्यक्रम है। यहां सीएचसी में कोविड के बूस्टर डोज के अभियान का शुभारंभ होना है। कार्यक्रम से पहले शनिवार रात में दीवारों पर स्मृति ईरानी की बेटी के कथित अवैध बार को लेकर पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर में आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी ।

रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो दीवारों पर लगे पोस्टर देखकर दंग रह गए। विवादित पोस्टर में निवेदक अमेठी की जनता छपा है। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे । उसके बाद दीवारों से पोस्टर हटाए गए हैं।

पढ़ें-बरेली: मंदबुद्धि किशोर के साथ गैंगरेप, तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर घटना को दिया अंजाम

संबंधित समाचार