संभल: आजाद के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती मनाई गई। सभी उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। नगराध्यक्ष विकास सनातनी के नेतृत्व में शनिवार को हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री पप्पू इंकलाब ने आजाद के जीवन से संबंधित …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती मनाई गई। सभी उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। नगराध्यक्ष विकास सनातनी के नेतृत्व में शनिवार को हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री पप्पू इंकलाब ने आजाद के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए।
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को अलीराजपुर रियासत के एक ब्राह्मण परिवार में भाभरा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सीताराम तिवारी और उनकी मां का नाम जगरानी देवी था। वे 15 वर्ष की अल्पायु में 1921 में ही असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए थे, 1925 में काकोरी कांड में विशेष भूमिका निभाई। प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेज सिपाहियों से घिरे होने पर उन्होंने गोली मारकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। आज के युवाओं को आजाद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में राजीव सक्सेना, आशीष, विक्की कश्यप, दीपक वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, उमेश शर्मा, गौरव बिरला, वैभव जैन, मोहित, अनुज कुमार, राकेश आदि उपस्थित रहे।
जयंती पर बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद का स्मरण
चन्दौसी। बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को जयंती पर याद किया गया। इसके तहत मोहल्ला खातियान के दयानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद के सेवा पखवाड़े के तहत बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर गोष्ठी एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। उधर सर्व समाज जागरूकता अभियान व महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती कागज़ी मोहल्ला स्थित शहीद गिरीश चन्द्र जूनियर हाईस्कूल में मनाई गई।
किसानों ने धरना स्थल पर किया चंद्रशेखर आजाद को याद
संभल। बिजलीघर परिसर में धरना स्थल पर किसानों ने शनिवार को मासिक पंचायत आयोजित की। किसानों ने धरना स्थल पर ही चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। पंचायत में संगठन को मजबूत करने पर बल देने की बात कही। इस दौरान ऋषिपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, दिलशाद, मोहम्मद फाजिल, अताउर रहमान, मोहम्मद अनीस अहमद, वीर सिंह, सुलेमान, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
आजाद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
संभल। हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता शनिवार को सरायतरीन के मोहल्ला मंगल पुरा में स्थित कार्यकर्ता मुकेश शर्मा के आवास पर एकत्रित हुए और चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती मनाई। गोष्ठी में विष्णु कुमार ने राष्ट्रभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला गाकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति मय बनाया। अनंत कुमार अग्रवाल ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। गोष्ठी की अध्यक्षता सतीश कुमार शर्मा और संचालन अरविंद शंकर शुक्ला ने किया।
