कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोप्पल। कर्नाटक के कुकनूर में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुकनूर तालुक के बिन्याल गांव के देवप्पा कोप्पड़ (62) आठ अन्य लोगों के साथ शनिवार की रात जिला मुख्यालय कोप्पल …

कोप्पल। कर्नाटक के कुकनूर में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुकनूर तालुक के बिन्याल गांव के देवप्पा कोप्पड़ (62) आठ अन्य लोगों के साथ शनिवार की रात जिला मुख्यालय कोप्पल से एक समारोह के बाद घर लौट रहे थे। दुर्घटना भानुपुर में रात करीब साढ़े दस बजे हुई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शवों को शवगृह भेज दिया गया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

संबंधित समाचार