मुरादाबाद: समाधान दिवस पर हंगामे में दो गिरफ्तार, एसडीएम के सामने ही आपस में भिड़े चाचा-भतीजे
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को गांव पानुवाला में घर के पास गड्ढे के विवाद को लेकर चाचा भतीजे मामले की सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ गये और एसडीएम के सामने हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। समाधान …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को गांव पानुवाला में घर के पास गड्ढे के विवाद को लेकर चाचा भतीजे मामले की सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ गये और एसडीएम के सामने हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। समाधान दिवस में कई गांवों में तालाबों के विवाद भी उठे। कोतवाली के गांव पानुबाला में महावीर सिंह पुत्र श्योराज सिंह और उनके भतीजे शरद कुमार पुत्र रामराज सिंह के घर आसपास है।
उनके घर के पास कूड़े के गड्ढे में पानी भरने को लेकर चल रहा विवाद कोतवाली में समाधान दिवस में एसडीएम परमानंद सिंह के समक्ष पहुंचा। वहां पहुंचे दोनों पक्ष एसडीएम के सामने पक्ष रखते हंगामा करते हुए आपस में भिड़ गये। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें काफी समझाया और एसडीएम ने आपस में समझौते के सुझाव दिए, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ है। वे फिर समाधान दिवस के मंच से नीचे आकर हंगामा करने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दोनों का चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों जमानत पर छूट गये। वहीं समाधान दिवस में लौंगी कला में तलाब के किनारे खड़े पेड़ों को काटने, सुल्तानपुर दोस्त में तालाब के आवंटन के समय का मामला और पीलकपुर गुमानी, खैरूललापुर में भी तालाब का मामला इनके ग्राम प्रधानों द्वारा उठाया गया। एसडीएम ने इन मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। कुल दर्ज की गई 4 समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।
समाधान दिवस में 15 में से 10 का निस्तारण
भगतपुर। भगतपुर थाना प्रांगण में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर 15 शिकायतें मिली जिसमें 10 शिकायतों का पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया। बाकी 5 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है। थानाध्यक्ष भगतपुर मेघराज सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 10 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा निस्तारण किया गया बाकी 5 शिकायतें कितनी टीम गठित की गई।
महिला ने सास, ससुर और ननद के खिलाफ दी तहरीर
भोजपुर। गांव बीजना निवासी विधवा पूजा ने ससुर प्रेम,सास सोमवती और ननद सुमन के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि ढाई वर्ष पूर्व पति रणवीर की मौत हो चुकी है। घरों और खेतों पर मेहनत मजदूरी कर चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही हूं। सास ससुर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: हॉकी संघ के सचिव पर धांधली का आरोप, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
