अयोध्या: गाजे बाजे के साथ बैजनाथ धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा, सजाई आकर्षक झांकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार के प्राचीन शिव मंदिर पर पूजन अर्चन के उपरांत बोल बम कांवरिया का जत्था काशी विश्वनाथधाम और बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कर रहे मंगल खसौधन ने बताया कि 60 सदस्यों के साथ चल रही यात्रा सर्वप्रथम नागेश्वरनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाएगी। उसके …

अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार के प्राचीन शिव मंदिर पर पूजन अर्चन के उपरांत बोल बम कांवरिया का जत्था काशी विश्वनाथधाम और बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कर रहे मंगल खसौधन ने बताया कि 60 सदस्यों के साथ चल रही यात्रा सर्वप्रथम नागेश्वरनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाएगी। उसके बाद सरयू जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक करेगी। उसके बाद यह यात्रा बिहार के सुल्तानगंज से कांवर में जल भर कर 108 किलोमीटर पैदल चलकर देवघर जिला स्थित बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेगी।

वहां पर लंकापति रावण द्वारा स्थापित श्री शिवलिंग पर कांवर में भरकर लाए गए जल से अभिषेक करेगी।रामपुर भगन ग्राम पंचायत के प्रधान बलवंत सिंह एवं व्यापारी नेता कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में कुंदन, शुभम, अभिषेक, शुभम, लव कुश, शिव पूजन, दिलीप, अयोध्या प्रसाद, दीपू, रोहित, जंग बहादुर, दीपक, कुलदीप,नंगू, गुड्डू, मोनू, डमरु, राजेंद्र, बबलू, पंकज, सोनू आदि ने बाबा भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई है।

पढ़ें-जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट किए जब्त, छह लोगों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार