गोरखपुर: तरंग ओवर ब्रिज के पास हुई लूट का हुआ खुलासा, लुटेरा गिरफ्तार
गोरखपुर। बीते 6 जून को कोतवाली थानाक्षेत्र के तरंग क्रासिंग के पास ऑटो में बैठी लड़की से मोबाइल फोन छिनैती के आरोपी रामप्रवेश यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव निवासी जलालगढ़ थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जामातलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी 9 बरामद हुआ, …
गोरखपुर। बीते 6 जून को कोतवाली थानाक्षेत्र के तरंग क्रासिंग के पास ऑटो में बैठी लड़की से मोबाइल फोन छिनैती के आरोपी रामप्रवेश यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव निवासी जलालगढ़ थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज को आज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जामातलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी 9 बरामद हुआ, जिसका पूर्व में मुकदमा कोतवाली थाना में दर्ज है।
आज एसपी सिटी ने पुलिस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 6 जून को सुबह वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ।जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति जिसका नाम रामप्रवेश यादव पुत्र स्वामी नाथ यादव निवासी जलालगढ़ थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को आज गिरफ्तार किया गया।
जिससे पूछताछ करने पर बताया कि साहब पिछले महीने मै एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगकर उसकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जा रहा था।रास्ते मे गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास हमारी मोटरसाईकिल ने एक आटो को ओवरटेक किया तो मैने देखा कि आटो मे एक लड़की किनारे पर बैठकर अपनी मोबाइल को चला रही थी।
तरंग ओवरब्रिज के पास मैने पीछे से एक झटके मे उस लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया। मोटरसाईकिल चलाने वाले व्यक्ति को कुछ पता नही चला पाया। मै यातायात तिराहे से पहले गेट नं07 पर उतरकर रेलवे स्टेशन पर चला गया और वहीं से ट्रेन पकड़कर अपने घर चला गया।
पढ़ें-मुरादाबाद: मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा गिरफ्तार,कबूलीं कई वारदातें
