इटावा : भतीजे अखिलेश की चिट्ठी के बाद अपनों से मिलने में जुटे चाचा शिवपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक दिन पहले अपने चाचा और इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव को चिट्ठी जारी कर किसी भी पार्टी में सम्मान सहित जाने की बात कह डाली है। इसके बाद शिवपाल यादव ने अपनों से मिलने का सिलसिला तेज कर दिया है। अपने गृह …

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक दिन पहले अपने चाचा और इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल यादव को चिट्ठी जारी कर किसी भी पार्टी में सम्मान सहित जाने की बात कह डाली है। इसके बाद शिवपाल यादव ने अपनों से मिलने का सिलसिला तेज कर दिया है।

अपने गृह नगर इटावा के सैफई में प्रवास कर रहे शिवपाल ने अपनी पार्टी के खास और भरोसे के लोगो से गहन मंत्रणा सैफई से लेकर इटावा तक विभिन्न स्तर पर की है । सैफई मे अपने पिता के नाम बने एस एस मेमोरियल स्कूल मे गहन वार्ता के बाद अपने चौगुुर्जी आवास पर आज पूर्वाहन और हेवरा मे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित कालेज मे अपने लोगो से शिवपाल मंथन करने मे जुटे हुए है ।

शिवपाल सिंह जिन जिन कार्यकर्त्ताओ से मंथन चिंतन कर रहे वो पूरी तरह से ना केवल चुप्पी साधे हुए है बल्कि शिवपाल सिंह यादव भी अभी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नही है । पहले शिवपाल ने सोच समझ कर जबाब देने के लिए बात कही थी लेकिन रविवार को भी वह खामोश बने हुए है ।

शनिवार दोपहर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह के लिए एक चिठठी जारी करते हुए लिखा कि, आपको जहां ज्यादा सम्मान मिल रहा हो वहां आप जाने के लिए स्वतंत्र हैं । संक्षिप्त भाषा मे लिखी गई चिठठी मे एक तरह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह को पार्टी से बाहर जाने का अल्टीमेटम दे दिया ।

जिस तरह राष्ट्रपति चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने खुलकर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया उससे कहीं ना कहीं एक बार फिर से चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव में दूरियां बढ़ती हुई नजर आईं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: महिलाओं ने की जमकर मौज मस्ती, बोलीं- मरने से पहले मरना नहीं है

संबंधित समाचार