हल्द्वानी: घूस लेने वाले प्रभारी कानूनगो के घर आधी रात विजिलेंस की दबिश, घरवाले हो गए गायब
हल्द्वानी,अमृत विचार। बीते दिवस सितारगंज में गिरफ्तार किए गए सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली के घर देर रात विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। उजालानगर निवासी पटवारी अशरफ अली के पास प्रभारी कानूनगो का भी चार्ज है। बता दें कि सितारगंज में दाखिल खारिज के नाम पर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। बीते दिवस सितारगंज में गिरफ्तार किए गए सर्वे कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली के घर देर रात विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

उजालानगर निवासी पटवारी अशरफ अली के पास प्रभारी कानूनगो का भी चार्ज है। बता दें कि सितारगंज में दाखिल खारिज के नाम पर पटवारी अशरफ अली ने रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद शनिवार दोपहर बाद विजिलेंस ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत के रुपये पटवारी को दिए, ठीक उसी वक्त टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पटवारी अशरफ अली की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस ने उसके उजालानगर स्थित घर के बाहर डेरा डाल दिया। जिस समय पुलिस पटवारी के घर आई उस समय घर में कोई भी नहीं था।
बताया जा रहा है कि घर वाले अशरफ़ अली की गिरफ्तारी की भनक लगते ही घर से कहीं चले गए थे। घरवालों के लौटते ही विजिलेंस की टीम ने घर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया और करीब एक बजे के बाद तक विजिलेंस की टीम अशरफ अली के घर की तलाशी लेती रही। पुलिस और विजिलेंस के अधिकारियों ने पटवारी के घर का चप्पा-चप्पा छान मारा। हल्द्वानी की विजिलेंस टीम पटवारी को हल्द्वानी ले आई है।
