हल्द्वानी: जाति छिपाकर खरीदी जमीन, अनुसूचित जाति आयोग के दखल पर दर्ज हुआ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जाति छिपाकर जमीन खरीदना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अब इस मामले में अनुसूचित जाति आयोग के दखल पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में कृष्णा कत्था फैक्ट्री बरेली रोड निवासी प्रदीप कुमार ने कहा, मूलरूप से फुलिया खाण बिर्तितोला शिवराजपुर पश्चिमी चम्पारण बेतिया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जाति छिपाकर जमीन खरीदना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अब इस मामले में अनुसूचित जाति आयोग के दखल पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में कृष्णा कत्था फैक्ट्री बरेली रोड निवासी प्रदीप कुमार ने कहा, मूलरूप से फुलिया खाण बिर्तितोला शिवराजपुर पश्चिमी चम्पारण बेतिया बिहार निवासी द्वारिका पंडित पुत्र अकलू पंडित ने अपनी जाति छिपाकर और खुद को अनुसूचित जाति का व उत्तराखंड का निवासी बताकर धौलाखेड़ा हल्द्वानी में मिलिंद सोनकर व अन्य से वर्ष 2015 में जमीन खरीदी। इसी व्यक्ति ने दुर्गा देवी नाम की महिला से भी वर्ष 2018 में मानपुर पश्चिम हल्द्वानी में जमीन खरीदी और दस्तावेजों में अपना पता फुलिया खाण बिर्तितोला शिवराजपुर पश्चिमी चम्पारण बैरिया बिहार दिया। इससे साफ हो गया कि द्वारिका उत्तराखंड का नहीं बल्कि बिहार का मूल निवासी है। द्वारिका के दोनों ही विक्रय पत्रों में पहचान पत्र की संख्या भी एक ही है।

इससे स्पष्ट है कि द्वारिका पंडित द्वारा ग्राम धौलाखेड़ा में अनुसूचित जाति के मिलिन्द सोनकर व अन्य की भूमि बिना किसी अनुमति के खरीदी गई है तथा विक्रय पत्रों में उसने अपनी जाति पंडित छिपाते हुए गलत और फर्जी तौर पर अपने को अनुसूचित जाति का सदस्य दिखाया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज