लखनऊ : सपा-प्रसपा के बीच लेटर वॉर, पढ़िए शिवपाल खेमे का समाजवादी पार्टी को जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव और ओपी राजभर को चिट्ठी लिखकर जहां सम्मान मिले वहां जाने की सलाह दी गयी है। इसके जवाब में शिवपाल यादव के खेमे से इसका जवाब दिया गया है। प्रसपा की यूथ ब्रिगेड की के अध्यक्ष नितिन कोहली ने एक चिट्ठी जारी की …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव और ओपी राजभर को चिट्ठी लिखकर जहां सम्मान मिले वहां जाने की सलाह दी गयी है। इसके जवाब में शिवपाल यादव के खेमे से इसका जवाब दिया गया है।

प्रसपा की यूथ ब्रिगेड की के अध्यक्ष नितिन कोहली ने एक चिट्ठी जारी की है। इस चिट्ठी में उन्होंने अखिलेश यादव और सपा से कई सवाल पूछे हैं। इस पत्र में सपा नेताओं से कई बड़े सवाल पूछे गए हैं। पत्र में लिखा है, “शिवपाल यादव को पत्र जारी करने का अधिकार सिर्फ मुलायम सिंह को है, इसके अलावा पूछा गया है कि सपा में कितनी जातियों के बड़े-बड़े नेता हैं सपा बताए ”

प्रसपा ने लेटर में कहा गया है, “अपने दम पर सपा नेता अपने बूथ भी नहीं जीत पाते हैं. पार्टी में मुलायम सिंह के दौर में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था. अब 10 दिन लखनऊ रहने के बाद भी पार्टी नेताओं के दर्शन नहीं होते हैं.” प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली का ये खुला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें –भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करें: रामनाथ कोविंद

संबंधित समाचार