लखनऊ : मायावती ने भ्रष्टाचार पर यूपी सरकार को घेरा, बोलीं – ट्रांसफर-पोस्टिंग में बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को यूपी की भाजपा सरकार पर इशारों-इशारों में बड़ा हमला बोला। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी में ताजा चर्चित राजनीतिक उठापटक सरकारी भ्रष्टाचार का नमूना है। भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने यह भी देख लिया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में किस प्रकार का खेल हुआ। यह …

लखनऊ, अमृत विचार। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को यूपी की भाजपा सरकार पर इशारों-इशारों में बड़ा हमला बोला। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी में ताजा चर्चित राजनीतिक उठापटक सरकारी भ्रष्टाचार का नमूना है। भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने यह भी देख लिया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में किस प्रकार का खेल हुआ। यह एक धंधा बन गया है। राज्य सरकार को मजबूर होकर इसका खुलासा करना पड़ा, हालांकि बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास लगातार जारी है।

बसपा सुप्रीमो ने रविवार को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल व तमिलनाडु के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि खर्चीले सरकारी विज्ञापनों, प्रचार आदि से लगातार सांप्रदायिक व धार्मिक विवादों के माध्यम से इन पर पर्दा डाला जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार अंतर्कलह व जातिवादी आंतरिक बिगाड़ का शिकार है। जातिवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और नेताओं की आपसी घमासान से विकास न जाने कब तक प्रभावित होता रहेगा?

उन्होंने कहा कि बसपा स्वाभिमान का मूवमेंट ही एक मात्र सच्चा विकल्प है। यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

यह भी पढ़ें –दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान! बचने के लिए दूसरे देशों को बेचेगा अपनी संपत्ति

संबंधित समाचार