उन्नाव: जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो महिलाओं समेत छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जमीनी विवाद में घर में घुस एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इस घटना में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर …

उन्नाव। जमीनी विवाद में घर में घुस एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। इस घटना में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली के हिमांचल खेड़ा का है।

सदर कोतवाली के हिमाचंलखेड़ा मजरा शेखपुर नरी निवासी हीरालाल पुत्र नोखा ने सदर कोतवाली में दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी रूपरानी के सेवा भाव से खुश होकर उसके चाचा सत्यनारायण ने वसीयतनामा कर दिया था। उनकी मौत के बात जब सम्पत्ति रूपरानी के नाम आ गयी तो सत्यनारायण की बेटी रमावती पत्नी बेचेलाल निवासी ढोपा नथई थाना अजगैन को ईर्ष्या होने लगी।

इसी खुन्नस में उसने रविवार दिनेश, राजू, राजकिशोर व लवकुश पुत्रगण रामखेलावन, बिंद बिहारी व अमित पुत्रगण सुन्दर, बेचेलाल व रामखेलावन के साथ रूपरानी के घर पर चढ़ाई कर दी। लात घूंसों व लाठी डंडो से रूपरानी, सोनी पत्नी उमाशंकर को मारापीटा। बीच बचाव करने आए अंकित व संजय पुत्रगण रामजीवन, कालिका पुत्र रामसजीवन को भी मारा पीटा।

रूपरानी व सोनी को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीरालाल ने हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सदर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीनी विवाद में युवक की हत्या, मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर

संबंधित समाचार