उन्नाव: जेल में बंद बेटे से मिलने जा रहे मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, नाती घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। धोखाधड़ी के मामले में जेल में बेटे से मिलाई करने नाती के साथ बाइक से आ रही महिला को सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के निकट डम्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि नाती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कानपुर हैलट रेफर किया गया …

उन्नाव। धोखाधड़ी के मामले में जेल में बेटे से मिलाई करने नाती के साथ बाइक से आ रही महिला को सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के निकट डम्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि नाती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कानपुर हैलट रेफर किया गया है। कानपुर नगर के थाना व मोहल्ला बर्रा की रहने वाली रेनू गौतम (50) पत्नी अजम गौतम अपने नाती निखिल गौतम (18) पुत्र राकेश के साथ बाइक से जिला कारागार आ रही थी।

जहां उसका बेटा आलोक धोखाधड़ी के आरोप में बंद हैं। शहर के बाईपास पर गदनखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नाती व नानी दोनों जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आरक्षी पंकज वर्मा ने मौके पर पहुंच एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर संजय वर्मा ने नानी रेनू गौतम को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में जख्मी नाती निखिल की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी हसमत अली ने परिजनों को दे दी है। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाई को फर्जी मुकदमें में फंसाने वालों ने कराया एक्सीडेंट

सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका रेनू के बेटे अमित ने आरोप लगाया कि तीन माह पहले भूमि विवाद मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर बेटे को जेल भेज दिया गया था। बिहार थाना क्षेत्र के तकिया सुमेरपुर गांव निवासी शांती पत्नी जगन्नाथ, प्यारेलाल पुत्र रामदीन व चंदा देवी पत्नी भीखा लाल से भूमि विवाद चल रहा था। शांती ने पहले आलोक को गोद ले रखा था। अमित ने इन्हीं लोगों पर एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:-कर्नाटक: भीषण सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, कमजोर दिल वाले ना देखें ये Video

संबंधित समाचार