हरदोई: उद्यमिता विकास सम्मेलन में बोले नितिन अग्रवाल- किसान और नौजवान हैं देश की पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों और नौजवानों की भलाई के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रहीं हैं। जब किसान और नौजवान खुशहाल होगा, तो देश और प्रदेश भी खुशहाल होगा। नितिन अग्रवाल रविवार को यहां नगर पालिका परिषद के बारातघर में …

हरदोई। प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों और नौजवानों की भलाई के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रहीं हैं। जब किसान और नौजवान खुशहाल होगा, तो देश और प्रदेश भी खुशहाल होगा। नितिन अग्रवाल रविवार को यहां नगर पालिका परिषद के बारातघर में आयोजित हुए उद्यमिता विकास सम्मेलन में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।इस दौरान वहां पहुंचे किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व प्रधानमंत्री कुसुम योजना के स्वीकृत पत्र सौंपे। उरद व अरहर बीज के मिनिकिट बीज भी वितरित किए।

उन्होंने किसानों को बताया कि अहिरोरी ब्लाक में कृषक उत्पादक संघ बना कर वहां जैविक खाद से आम,पपीता,शहद,अरहर काला गेंहू,काला नमक,चावल और मणिपुर ब्लैक राइस का उत्पादन किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को उत्पादक संघ से जोड़ें।

राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें किसानों और नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तमाम योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि जब किसान और नौजवान खुशहाल होगा और तरक्की करेगा तो देश और प्रदेश भी खुशहाल होगा और तरक्की करेगा। इस दौरान कृषि विभाग की तरफ से प्राकृतिक/ जैविक खेती उत्पाद प्रदर्शिनी भी लगाई गई थी। श्री अग्रवाल ने वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक नंदकिशोर, प्रेमचंद शुक्ला, मनोज कुमार व सियाराम शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-यूपी: अफसरों से रार पर बोले मंत्री नितिन अग्रवाल- कोई मतभेद नहीं…

संबंधित समाचार