बरेली: डॉक्टर को धमकाकर दबंगों ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने डॉक्टर के मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया है। उन्होंने खतौनी में अपना नाम बताते हुए वहां पर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों ने डाक्टर से दस लाख की रंगदारी भी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच …

बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने डॉक्टर के मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया है। उन्होंने खतौनी में अपना नाम बताते हुए वहां पर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों ने डाक्टर से दस लाख की रंगदारी भी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर में बिहार मान नगला नहर पार के रहने वाले डाक्टर रफीक अहमद खान ने बताया कि उन्होंने 2002 में दुर्गेश कुमार से 614 वर्ग गज का बैनामा कराया था।

उसमें 200 वर्ग गज की पावर ऑफ अटॉर्नी कराई। इसके सह खातेदार हबीब मोहम्मद, अजीज मोहम्मद निवासी बिहार में नगला है। खरीदी जमीन पर डाक्टर ने अपना मकान बना लिया और वह अपने परिवार के साथ वहां रहने भी लगे। आरोप है कि अजीज मोहम्मद पुत्र नबी मोहम्मद, रनिया उर्फ आफताब, मोहम्मद हबीब, अनीस मोहम्मद चार पांच लोग नौ जुलाई की सुबह डाक्टर के घर में घुस गए और धमकाते हुए उन्होंने कहा कि वह मकान और जमीन पर कब्जा करेंगे।

इसके बदले 10 लाख रुपये उन्हें देने होंगे। डाक्टर और उसके परिवार ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर पर मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने बिहार मान नगला के रहने वाले अजीज मोहम्मद, रनिया उर्फ आफताब, हबीब मोहम्मद, अनीस मोहम्मद चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: दरगाह आला हजरत से जुड़े मोइन खान पर हमला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

संबंधित समाचार