अफगानिस्तान मूल के धर्मगुरु चिश्ती का अजमेर में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अजमेर। अफगानिस्तान मूल के मुस्लिम धर्मगुरु सैयद जरीफ चिश्ती का आज उनकी अंतिम इच्छा अनुसार राजस्थान के अजमेर में नागफणी क्षेत्र स्थित गोरे गरीबा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। केंद्र सरकार ने भारत में शरणार्थी के तौर पर अफगान मूल के धर्मगुरु जरीफ चिश्ती को शरण दे रखी थी। उनकी गत पांच जुलाई को …

अजमेर। अफगानिस्तान मूल के मुस्लिम धर्मगुरु सैयद जरीफ चिश्ती का आज उनकी अंतिम इच्छा अनुसार राजस्थान के अजमेर में नागफणी क्षेत्र स्थित गोरे गरीबा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। केंद्र सरकार ने भारत में शरणार्थी के तौर पर अफगान मूल के धर्मगुरु जरीफ चिश्ती को शरण दे रखी थी।

उनकी गत पांच जुलाई को नासिक के यवेला मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके अंतिम संस्कार के क्रम में अफगानिस्तान दूतावास के अधिकारी भी अजमेर आए और कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें आज सुपुर्द ए खाक किया गया।

ये भी पढ़ें – शराबबंदी वाले गुजरात में नशे में धुत दिखे बीजेपी नेता रश्मिकांत वसावा, वीडियो वायरल होने पर दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार