लखनऊ : मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । विश्व स्वास्थ्य संगठन मंकी पॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है। देश में मंकी पॉक्स की एंट्री हो चुकी है। केरल फिर दिल्ली में इस वायरस की चपेट में आये एक-एक मरीज मिल चुके हैं, आज औरैया में एक महिला में मंकी पॉक्स जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच …

लखनऊ, अमृत विचार । विश्व स्वास्थ्य संगठन मंकी पॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है। देश में मंकी पॉक्स की एंट्री हो चुकी है। केरल फिर दिल्ली में इस वायरस की चपेट में आये एक-एक मरीज मिल चुके हैं, आज औरैया में एक महिला में मंकी पॉक्स जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच चुका है।

इस बीमारी को लेकर राजधानी लखनऊ में बीते दिनों अलर्ट जारी हुआ था, जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ.मिलिन्द वर्धन ने एयरपोर्ट पर जाकर बाहर से आने वाले यात्रियों के स्क्रीनिंग के निर्देश दिये थे। वहीं सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा गया था। हालांकि अब जब देश की राजधानी में माँकी पॉक्स का मामला प्रकाश में आ गया है, उसके बाद लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है, रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टीव रहने के निर्देश दिये गये हैं।

बीते दिनों इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच एक बार फिर बैठक हो चुकी है। जिसमें मंकीपॉक्स प्रभावित देश व राज्य से आए यात्रियों की सघन स्क्रीनिंग का फैसला किया गया है। लेकिन यह व्यवस्था केवल एयरपोर्ट पर की गयी है।

यह भी पढ़ें –अफगानिस्तान मूल के धर्मगुरु चिश्ती का अजमेर में किया सुपुर्द-ए-खाक

संबंधित समाचार