बरेली: विश्वविद्यालय में स्थापित की जाएगी टिश्यू कल्चर लैब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में जल्द ही टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही प्रस्ताव वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में भेजा जाएगा। इसकी जानकारी रविवार को विश्वविद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में जल्द ही टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही प्रस्ताव वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में भेजा जाएगा। इसकी जानकारी रविवार को विश्वविद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दी। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने प्रस्ताव को जल्द पास कराने की बात कही।

कुलपति ने बताया कि टिश्यू कल्चर लैब की स्थापना से एक सेल से कई हजार पौधे तैयार किए जा सकेंगे। इसका मतलब है कि एक पौधे से ही करोड़ों पौधे तैयार किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पादप विभाग में एक्सपीरियंस लर्निंग ग्रुप तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रकार के गमले तैयार किए जा रहे हैं। छात्र गमले बनाना सीख रहे हैं। छात्र इन गमलों में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाएंगे। पौधों की बिक्री से होने वाली आय छात्रों को ही दी जाएगी। पादप विभाग के डा. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लैब का प्रस्ताव जल्द ही भेजा जाएगा। छात्रों की आय के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: इंजन में फंसा सिर कासगंज की महिला का निकला, तीन दिन पहले हुआ था हादसा

संबंधित समाचार