बहराइच: चौथी बार लीकेज दूर करने के लिए खोदी गई सड़क, आवागमन में हो रही दिक्कत
बहराइच। शहर के काजीपुरा मोहल्ले में एक वर्ष में चौथी बार पाइप लाइन की लीकेज को दूर करने के लिए पूरी सड़क खोद दी गई। जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सुबह स्कूल जाने वाले नन्हे छात्रों को भी दूसरे रास्ते से जाने के लिए विवश होना पड़ा। एक ही काम को सुदृढ़ …
बहराइच। शहर के काजीपुरा मोहल्ले में एक वर्ष में चौथी बार पाइप लाइन की लीकेज को दूर करने के लिए पूरी सड़क खोद दी गई। जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सुबह स्कूल जाने वाले नन्हे छात्रों को भी दूसरे रास्ते से जाने के लिए विवश होना पड़ा। एक ही काम को सुदृढ़ तरीके से न करने का नतीजा शहरवासी भुगत रहे हैं।
शहर के मोहल्ला काजीपुरा में नगर पालिका की पाइप लाइन लगभग वर्ष पूर्व बिछाई गई थी। जिससे मोहल्ले के लोगों तक पानी पहुंच सके। लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस तरह कार्य कराया जाता है कि एक वर्ष में चौथी बार पाइप लाइन लीकेज होने लगी। जिस पर लीकेज को बंद करने के लिए सोमवार सुबह काजीपुरा घंटाघर संपर्क मार्ग को ही खोद दिया गया। इससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।
शहर के लोग सुबह सुबह रूट बदल कर जाने को विवश हुए। वहीं पास में स्थित पब्लिक स्कूल के नन्हे छात्रों को दूरी तय कर विद्यालय जाना पड़ा। कुछ छात्र स्कूल ही नहीं गए। शहरवासियों का कहना है कि मानक विहीन काम कराए जाने से आए दिन समस्या आ रही है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
पढ़ें-बरेली: देशहित में है ‘अग्निपथ योजना’, विरोध करने वालों को युवाओं ने दिया जवाब
