बहराइच: पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा, नहीं हो रही बैठक
बहराइच। जिले के पकरा देवरिया गांव में बने पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा है। दबंगों ने उसे भूसा घर बना दिया है। जिससे विकास कार्य के लिए खुली बैठक नहीं हो पा रही है। वहीं ग्राम विकास मामले में अनभिज्ञता जता रहे हैं। शिवपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पकरा देवरिया मे लाखों की …
बहराइच। जिले के पकरा देवरिया गांव में बने पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा है। दबंगों ने उसे भूसा घर बना दिया है। जिससे विकास कार्य के लिए खुली बैठक नहीं हो पा रही है। वहीं ग्राम विकास मामले में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पकरा देवरिया मे लाखों की लागत से पंचायत भवन का निर्माण हुआ था। पंचायत में गांव के विकास कार्यों के लिए बैठक कर खाका तैयार किया जाता है। लेकिन ग्राम पंचायत में दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पंचायत भवन में गांव के दबंग लोगों ने भूसा और अन्य सामान रख दिया है। जिससे पंचायत भवन भूसा घर नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है। लेकिन कब्जा होने के चलते पंचायत भवन में खुली बैठक नहीं हो सकी है। सभी ने कब्जा हटाए जाने की मांग की है। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी मनीराम वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक चार दिन पहले ही उनकी तैनाती हुई है। उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पढ़ें-शाहजहांपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से कर्ज उतारने के लिए मांगी रंगदारी, आरोपी गया जेल
