सरकार की नीतियों के कारण मूंग किसान परेशान: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सरकार की नीतियों के कारण किसान अपनी मूंग औने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हुए हैं। कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शिवराज सरकार की लापरवाही और लेटलतीफी के कारण राज्य में …

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सरकार की नीतियों के कारण किसान अपनी मूंग औने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हुए हैं। कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शिवराज सरकार की लापरवाही और लेटलतीफी के कारण राज्य में मूंग उत्पादक किसान एक बार फिर घाटा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते औने पौने दामों पर मूंग बेचने को मजबूर हुए किसानों को ”भावांतर योजना” की राशि का भुगतान अब राज्य सरकार को तत्काल करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि भाजपा सरकार एक तरफ तो किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है और दूसरी तरफ किसान विरोधी निर्णय लेती है। इसके चलते खेती राज्य में घाटे का धंधा ही बनी हुयी है।

यह भी पढ़ेंआंगनबाड़ी सेविकाओं की बर्खास्तगी का दिल्ली सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण: प्रियंका गांधी

संबंधित समाचार