Video : सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त जश्न, बल्ला लहराकर नाचे श्रेयस अय्यर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ियों ने स्टैंड्स और ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। अक्षर पटेल का जबरदस्त स्वागत किया गया, इतना ही नहीं जश्न में प्लेयर्स जमकर नाचे भी। टीम के कप्तान शिखर धवन ने खुद इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियों में …

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ियों ने स्टैंड्स और ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। अक्षर पटेल का जबरदस्त स्वागत किया गया, इतना ही नहीं जश्न में प्लेयर्स जमकर नाचे भी। टीम के कप्तान शिखर धवन ने खुद इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियों में खिलाड़ी वेस्टइंडीज की जीत सेलिब्रेशट कर रहे हैं और खुशी से चिल्ला रहे हैं। इस पोस्ट में धवन ने लिखा- टैलेंट ने गेम जीता, पर टीम वर्क और इंटेलीजेंस ने चैंपियनशिप जीत ली। लाजवाब जीत की बधाई टीम इंडिया। उनके वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। सुबह पोस्ट हुए इस वीडियो में 20 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

आपको बता दें कि टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जब छह रनों की जरूरत थी, तब अक्षर पटेल ने छक्का उड़ाकर टीम को जीत दिला दी। अक्षर ने जैसे ही विनिंग सिक्स जड़ा, तभी स्टैंड्स में बैठे खिलाड़ी खुशी के मारे उछल पड़े। टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस मैच में बढ़िया पारी खेली। जब अक्षर ने विनिंग सिक्स उड़ाया, तब श्रेयस अय्यर स्टैंड में थे और बल्ला हवा में लहराकर डांस करने लगे। उनके साथ खड़े बाकी प्लेयर्स ने भी स्टैंडिंग ओवेशन दी।

दो विकेट से जीता मुकाबला
टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। करियर का 100वां वनडे खेल रहे शाई होप ने 115 रनों की पारी खेली। कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर के बल्ले से 63 रन निकले। संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 54 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें : ‘मेरी कहानी, मेरी जिंदगी…’, अब पर्दे पर दिखेगी शोएब अख्‍तर की बायोपिक ‘रावलपिंडी एक्‍सप्रेस’, खुलेंगे कई राज

संबंधित समाचार