अयोध्या: किनारे से हटा कर खेत में बीचों-बीच लगवाया पोल, होती है विद्युत समस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विद्युत कर्मचारियों की मिलीभगत से खेत के किनारे से उखाड़ कर पोल बीच में लगा दिया गया, जिससे तार पेड़ की डालियों से टकराकर अक्सर बिजली खराब हो जाती है। पीड़ित खेत स्वामी ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पोल को खेत के बीच से हटाकर किनारे लगाने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र …

अयोध्या। विद्युत कर्मचारियों की मिलीभगत से खेत के किनारे से उखाड़ कर पोल बीच में लगा दिया गया, जिससे तार पेड़ की डालियों से टकराकर अक्सर बिजली खराब हो जाती है। पीड़ित खेत स्वामी ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पोल को खेत के बीच से हटाकर किनारे लगाने की मांग की है।

विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद अंतर्गत कर्मा कोड़री गांव निवासी राम जनम वर्मा द्वारा जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्य सचिव सहित उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव के ही अरविंद वर्मा ने कर्मचारियों से मिलीभगत करके हमारे खेत के किनारे लगा पोल उखाड़ कर खेत के बीच में गड़वा लाइन चालू करा दी। तार पेड़ की डालियों से टकराकर आए दिन विद्युत समस्या उत्पन्न करता है।

पीड़ित आरोप है की विपक्षी से विभाग के कर्मचारी मिली हुए हैं इसलिए शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अवर अभियंता राकेश प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही जांच कर निस्तारण कर दिया जाएगा।

पढ़ें-7 मिनट में जानिए … राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही द्रौपदी मुर्मू के नाम दर्ज हुए ये 7 नायाब रिकॉर्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज