हरदोई: युवती से दुष्कर्म के बाद युवक ने अश्लील फोटो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती की अश्लील फोटो कैमरे में कैद कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से कई बार बलात्कार किया और अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार …

हरपालपुर/हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती की अश्लील फोटो कैमरे में कैद कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से कई बार बलात्कार किया और अश्लील तस्वीर भी वायरल कर दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने चार दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि उसके गांव का एक युवक उसके घर आता जाता था। उसने धोखे से उसका नंबर ले लिया। पीड़ित युवती से अश्लील हरकतें करते हुए फोटो कैद करके लगातार ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने युवती से कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानोगे तो तुम्हारी फोटो वायरल कर देंगे। ज़िससे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित युवती के घर जाकर उससे बलात्कार किया।

युवक की मां ने अपने पुत्र से शादी करने का भी झांसा दिया। युवक ने धोखे से बनाए गए अश्लील फोटो वायरल कर दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अरवल पुलिस ने आरोपी युवक नितेश त्रिपाठी,उसकी माँ शीला के विरूद्ध आईटी एक्ट व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था।हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपी युवक नितेश त्रिपाठी को अरवल थाना क्षेत्र के परशुपुरवा गांव के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार