China: 5वीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची, नीचे खड़े शख्स ने बचाई जान
बीजिंग। चीन में एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से गिरी बच्ची की जान बचा ली। यह घटना मंगलवार को झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग में हुई। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने ट्विटर पर इस घटना का फुटेज शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा …
बीजिंग। चीन में एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से गिरी बच्ची की जान बचा ली। यह घटना मंगलवार को झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग में हुई। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने ट्विटर पर इस घटना का फुटेज शेयर किया है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक बच्ची को बिल्डिंग के पांचवें माले से गिरते देखेंगे, लेकिन नीचे खड़ा एक शख्स उसकी जान बचा लेता है।
Heroes among us. pic.twitter.com/PumEDocVvC
— Lijian Zhao 赵立坚 (@zlj517) July 22, 2022
पांचवीं मंजिल की खिड़की से गिरने पर एक छोटी बच्ची को पकड़ने के बाद एक शख्स को लोग हीरो बताकर उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स फोन पर बात कर रहा है। अचानक वह बिल्डिंग की तरफ भागने लगता है। वह अपना फोन जमीन पर फेंक देता है और फुटपाथ से टकराने से पहले ऊपर से गिरती हुई बच्ची को पकड़ने के लिए अपने हाथों को उठाता है। बच्ची सीधे उसकी गोद में आकर गिरती है। उसके साथ एक महिला भी बच्ची को पकड़ने में मदद करती दिख रही है।
वीडियो पर यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं दुनिया में भी असली हीरो मौजूद हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इन दोनों लोगों को एक मेडल मिलना चाहिए। अन्य यूजर ने बोला कि ऐसा करना लगभग असंभव है। वह रियल लाइफ हीरो हैं, रील लाइफ नहीं। शेन डोंग नाम का शख्स अपनी कार सड़क के उस पार पार्क कर रहा था। इसी दौरान उसने एक बच्ची को ऊंचाई से गिरते हुए देखा। दरअसल, बच्ची 5 मंजिला से गिरकर स्टील की छत पर जा गिरी थी। वह फिर नीचे की ओर गिर गई और डोंग ने चमत्कारिक रूप से उसे पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें:- शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
